Home / Article / वैश्य समाज ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

वैश्य समाज ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

अहिंसा और शांति के मार्ग से महात्मा गांधी ने दुनिया को दिया संदेश

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को वैश्य समाज के लोगों ने गांधी पार्क रसड़ा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सुशील गुप्ता एवं अविनाश सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा “महात्मा गांधी अमर रहें” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में गांधी जी की भूमिका ऐतिहासिक रही। उन्होंने अहिंसा को अपना प्रमुख अस्त्र बनाकर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आंदोलन को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ा। गांधी जी ने पूरे विश्व को यह संदेश दिया कि अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलकर भी बड़े से बड़े संघर्ष का सामना किया जा सकता है वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति के विचार आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। उनके संघर्ष और आदर्शों की चर्चा भारत के साथ-साथ विदेशों में भी होती है।कार्यक्रम में वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, मनोनीत सभासद लवकुश प्रसाद मद्धेशिया, राजन आर्य, मंजीत गुप्ता, रंजन गुप्ता, शिवम गुप्ता उर्फ राजा, ज्ञानचंद गुप्ता, बालाजी, मंकेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, कन्हैया जायसवाल, विक्की गुप्ता, किशन सोनी, सलमान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now