Home / News / नव चयनित पारा विधिक स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण आयोजित

नव चयनित पारा विधिक स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका के सभागार में नव चयनित पाराविधिक स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया I जिसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका सत्य भूषण आर्य, प्रधान जज परिवार न्यायालय, बांका धर्मेन्द्र झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अतुलवीर सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट मुकेश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह पी. ओ एक्साइज कोर्ट -2 विनीत कुमार सिंह, मुख्य नायक दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार बांका के सचिव राजेश कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया I उक्त कार्यक्रम में नव चयनित पराविधिक स्वयंसेवकों को उनके प्राथमिक कर्तव्यों के बारे में बताया गया I पारा विधिक स्वयंसेवकों को जागरूकता शिविर के माध्यम से आम जनों के बीच उनके कानूनी अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु निदेशित किया गया तथा आम नागरिकों को अदालती मुकदमेबाजी के शुरुआत से पहले ही विवाद निपटाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर मामलों को बिना मुकदमेबाजी किए समाप्त करने के बारे में शिक्षित किया गया I अदालती विवादों को मध्यस्थता और सुलह के माध्यम से समाधान कराने हेतु उन्हें शिक्षित किया गया। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now