Home / National / गंभीर धायलों की जान बचाने वालों का किया सम्मान….

गंभीर धायलों की जान बचाने वालों का किया सम्मान….

झालावाड़ 03 अक्टूबर। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भारत सरकार की राहवीर योजनान्तर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल व्यक्ति की सहायता कर उसकी जान बचाने वालों का चयन कर शुक्रवार को सम्मान किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया ने राहवीरों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

पीड़ितों की जान बचाने वाला ईश्वर तुल्य होता है – जिला कलक्टर

सम्मान समारोह के दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों की समय पर मदद कर उनकी जान बचाने वाला ईश्वर तुल्य होता है। हमारा यह दायित्व बनता है कि ऐसे लोगों को सम्मान देना चाहिए। इस प्रकार के कार्य करने से समाज के अन्य व्यक्ति भी प्रेरित होते हैं। उन्होंने इस कार्य में मीडिया की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया है।

उन्होंने बताया कि जिले में गत वर्ष 2024 माह सितम्बर में 35 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी जिनमें 13 मृत्यु व 43 व्यक्ति घायल हुए थे वहीं इस वर्ष जिला एवं पुलिस प्रशासन के अथक प्रयासों से इन आंकड़ों में काफी सुधार आया है। इस वर्ष सितम्बर 2025 में मात्र 8 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें केवल 1 मृत्यु व 4 व्यक्ति घायल हुए हैं। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 12 व्यक्तियों की जान बचाई गई है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि हाल ही में दशहरा महोत्सव के दौरान एक आकस्मिक घटना हुई जिसमें एक बच्चा आतिशबाजी के दौरान घायल हो गया था, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी सहायता की गई। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद करने में कभी भी संकोच न करें। आपकी त्वरित सहायता से किसी की जान बच सकती है।

इन राहवीरों का किया सम्मान

इस दौरान वर्ष 2025 में सितम्बर माह तक सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने वाले राहवीरों जीवन गुर्जर, दिनेश कुमार, इनाम जफर, अब्दुल फईम, अब्दुल नफीस, हुसैन, सुजीत कश्यप, मोहम्मद हुसैन शंकरलाल भील, बापूलाल ऐरवाल को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

Tagged:
[post-views]
Share
Now