Home / National / ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इस खिलाडी को मिली कमान….

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इस खिलाडी को मिली कमान….

टीम इंडिया के चयन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का एलान कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।

याद दिला दें, एशिया कप के दौरान अय्यर को नज़रअंदाज़ किया गया था, जिस पर सेलेक्टर्स को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड उन्हें आने वाले वक्त में वनडे टीम के संभावित कप्तान के रूप में तैयार कर रहा है। शायद इसी वजह से इंडिया-ए की कमान उनके हाथों में सौंपी गई है। ये सीरीज लखनऊ में खेली जाएगी। पहला मैच 16 से 19 सितंबर तक और दूसरा 23 से 26 सितंबर तक होगा। इसके बाद तीन वनडे भी खेले जाएंगे (30 सितंबर, 3 और 5 अक्टूबर), लेकिन उनकी टीम अभी घोषित नहीं हुई है।

टीम में कई नए और दमदार चेहरे शामिल किए गए हैं। ध्रुव जुरैल को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि दलीप ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाने वाले एन जगदीशन को भी मौका मिला है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम का हिस्सा होंगे। दिलचस्प बात यह है कि केएल राहुल और इंग्लैंड दौरे पर छा गए मोहम्मद सिराज भी इस टीम से जुड़ेंगे, हालांकि ये दोनों सिर्फ दूसरे मैच से उपलब्ध होंगे।

इंडिया-ए की स्क्वॉड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरैल (उप-कप्तान, विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नीतीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियान, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर।

Tagged:
[post-views]
Share
Now