Home / National / इस मशहूर अभिनेता पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता ने न्याय के लिए उठाया ये बड़ा कदम….

इस मशहूर अभिनेता पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता ने न्याय के लिए उठाया ये बड़ा कदम….

हरियाणा के मशहूर सिंगर और देहाती फिल्मों के अभिनेता उत्तम कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। 25 साल की अभिनेत्री भावना रानी ने उन पर धोखे से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। भावना का कहना है कि उत्तम कुमार ने उन्हें शादी और बड़ी फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर उनका शोषण किया। इस शिकायत के बाद गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में केस दर्ज किया गया था।

हाल ही में इस मामले में नया मोड़ आया। भावना ने मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समय रहते रोक लिया। उनके साथ उनकी बड़ी बहन और 4 साल का बेटा भी थाने ले जाया गया।

साल 2024 में भी भावना ने उत्तम कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस समय जांच में अपराध साबित नहीं हो पाया। विवेचक ने अपना अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में जमा कर दिया था। अब पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

उत्तर कुमार कौन हैं?
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके के बेहटा हाजीपुर गांव के रहने वाले उत्तम कुमार को ‘धाकड़ छोरा’ के नाम से जाना जाता है। 7 अक्टूबर 1973 को जन्मे उत्तम कुमार ने एशियन एकेडमी ऑफ़ फिल्म एंड टेलीविजन से अभिनय की पढ़ाई की और इसके बाद देहाती फिल्मों में काम करना शुरू किया। वे अपने गानों और फिल्मों के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now