Home / News / चित्रकूट -पीएम सूर्यघर औरसीएम युवा के आवेदकों को बैंक प्राथमिकता से मुहैया कराए ऋणः डीएम

चित्रकूट -पीएम सूर्यघर औरसीएम युवा के आवेदकों को बैंक प्राथमिकता से मुहैया कराए ऋणः डीएम

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -(CM युवा योजनामें अच्छा कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को दिया गया प्रशस्ति पत्र )जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिलास्तरीयसमीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंको के ऋण जमा अनुपात एवं वार्षिक ऋणयोजना की प्रगति बैंकवार समीक्षा की गई। उन्होंने ऐसे बैंको जिनका ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम है, उसमें सुधार किये जाने हेतु निर्देश दिए। जनपद में कार्यरत  प्राईवेट बैंकोंद्वारा शासकीय ऋण योजनाओं में सहयोग न किये जाने पर शासकीय खातें इन बैंकों सेहटाये जाने हेतु सभी विभागों को निर्देशित किया। इसी प्रकार वार्षिक ऋण योजना कीसमीक्षा के दौरान कृषि क्षेत्र, उद्योग/ कृषिउद्योग एवं सेवा क्षेत्रो में अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत कर सुधार लाए। प्रधानमंत्रीस्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बैंक एक सप्ताह में सभी लंबित आवेदनोंका निस्तारण सुनिश्चित करें। उपायुक्त उद्योग केंद्र को बैंकों में लंबित आवेदनोंमें अनिवार्य रुप से कोटेशन इत्यादि दस्तावेज पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया।जनपद के कृषि क्षेत्र में NPA की चिंताजनक स्तिथि को देखते हुए टाप 100 चिन्हित बकायेदारों के विरुद्ध जारीअभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिये ।इस अवसर पर एलडीम अनुराग शर्मा ने बताया कि फंसे हुए कर्जे कीसमय से अदायगी करने से  बैंक द्वारा संशाधनोंकी अगली पीढ़ी तक आसान पहुंच सुनिश्चित हो पाती है। इसलिए आम जनमानस से अपील है किबैंक द्वारा अपने लिए गये ऋणों का ससमय भुगतान करें । ताकि जनपद के सर्वागीण विकासहेतु सभी तक पूंजी की उपलब्धता का चक्र बना रहे।     बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डी.पी.पील, एलडीएम अनुराग शर्मा,रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक सुधीर पांडेय,उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार केशरवानी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण एवं समस्तबैंको के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Tagged:
[post-views]
Share
Now