Home / Updates / BJP विधायक के समर्थकों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ की मारपीट.वीडियो हुआ वायरल…

BJP विधायक के समर्थकों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ की मारपीट.वीडियो हुआ वायरल…

देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ निदेशक अजय कुमार नौडियाल के कार्यालय पहुंचे और विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इस घटना में निदेशक के सिर में गहरी चोट आई। उन्हें तुरंत कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में दहशत और भारी आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि किसी मुद्दे पर असहमति थी तो प्रशासनिक या शासन स्तर पर समाधान निकाला जा सकता था, लेकिन सरकारी कार्यालय में घुसकर हमला करना गंभीर और अस्वीकार्य है।

इस घटना ने राजधानी में सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारी संगठनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

क्या था पूरा विवाद,

शिलापट्ट पर नाम बदलने को लेकर टकराव
जानकारी के अनुसार रायपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे शिलापट्ट (पट्टिका) पर नाम परिवर्तन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पीड़ित परिवार ने विधायक उमेश शर्मा काऊ से मुलाकात की थी।

विधायक ने इस विषय में पत्र भी लिखा था। निदेशक स्तर से बताया गया था कि मामला शासन स्तर पर भेजा जा चुका है और सचिव स्तर से निर्णय लिया जाएगा। सचिव रविनाथ रमन को भी अवगत कराया गया था।
हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना था कि इस संबंध में कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

विधायक समर्थकों संग पहुंचे, बहस बढ़ी और हिंसा में बदली
शनिवार करीब साढ़े 11 बजे विधायक काऊ अपने दो दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ निदेशक के कक्ष में पहुंचे। शिलापट्ट को लेकर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल गई।
हंगामा बढ़ने पर विभागीय कर्मचारी और विधायक समर्थक आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धक्का-मुक्की के बीच भीड़ में से किसी ने निदेशक नौडियाल पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई।

[post-views]
Share
Now