एक्सप्रेस न्यूज़ भारत कोरबा
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट बिलासपुर संभाग हेड 6261129010
SBI संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट, कलतरा (जिला कोरबा) के अंतर्गत दिनांक 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को ग्राम सेंद्रीपाली में त्वचा रोग एवं सामान्य रोगों के निवारण हेतु एक विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर SBI Foundation एवं SBISG Global के सहयोग से शिखर युवा मंच द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 18–20 गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ।
शिविर में कुल 189 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 128 लैब जांचें संपन्न की गईं। शिविर में डॉ. भूपेन्द्र पटेल एवं विशेषज्ञ डॉ. वेजस वर्मा की उपस्थिति में मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में कोऑर्डिनेटर – जय कुमार शाह, फार्मेसी – सोनी, नर्स – यामिनी, लैब टेक्नीशियन – राम बाई तथा पायलट – वैष्णव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सहयोग से मरीजों को आवश्यक जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान मरीजों को रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, त्वचा संक्रमण से बचाव, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हुईं तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि हुई।



