Home / News / Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day


रिपोर्ट दिविच बहुगुणा


, 2 सितंबर 2026। Radiance Institute of Management Studies (RIMS), देहरादून का 12वाँ Founders’ Day – Éclat 2026 होटल NJ Portico, देहरादून में भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं Hospitality Industry से जुड़े प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री Sunil Uniyal “Gama”, पूर्व मेयर, नगर निगम देहरादून, रहे। समारोह में विशेष अतिथि श्री Balaji Maharaj के साथ Regenta Hotel Dehradun के General Manager श्री Ashvani Jain एवं Sterling Dehradun के General Manager श्री Sushil Bhatt भी उपस्थित रहे। अतिथियों का संस्थान की ओर से पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समारोह में संस्थान के Director श्री Ankur Verma, Chairperson Mrs. Shipra Thakur Verma, HOD श्री Vinod Tamta सहित faculty एवं staff members की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, संगीत एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और विद्यार्थियों के उत्साह से गूंजता रहा।

Éclat 2026 में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, रचनात्मक प्रतिभा, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी विशेष रूप से सराहा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न categories में certificates एवं awards प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि श्री Sunil Uniyal “Gama” ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, निरंतर सीखने तथा अपने कौशल एवं व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के competitive environment में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि skill, confidence, discipline और positive attitude सफलता के लिए बेहद आवश्यक हैं।

विशेष अतिथि एवं Hospitality Industry से जुड़े अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और Hospitality एवं Management के क्षेत्र में बढ़ते career opportunities पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को practical knowledge, communication skills, professionalism एवं industry exposure पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान की Chairperson Mrs. Shipra Thakur Verma ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार प्रस्तुतियों एवं उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर knowledge के साथ confidence, creativity, leadership और responsibility का विकास करना है।

समारोह के अंत में संस्थान की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों, अभिभावकों, faculty एवं staff members तथा विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

Éclat 2026 ने न केवल Radiance Institute of Management Studies के 12 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का उत्सव मनाया, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, उपलब्धियों, सपनों और उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को भी एक शानदार मंच प्रदान किया। समारोह की रंगारंग प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों के उत्साह ने 12वें Founders’ Day को एक यादगार अवसर बना दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now