Home / News / आसिम वकार का बड़ा सियासी यू-टर्न, AIMIM छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ

आसिम वकार का बड़ा सियासी यू-टर्न, AIMIM छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे आसिम वकार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले उनका यह कदम ओवैसी की पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद वकार ने AIMIM छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि AIMIM में रहते हुए उन्हें लगा कि पार्टी बीजेपी के खिलाफ लड़ने की बात करती है, लेकिन कई मौकों पर उसका सीधा निशाना कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों पर रहता है। वकार के मुताबिक, अगर बीजेपी को सत्ता से हटाना लक्ष्य है, तो विपक्षी दलों के खिलाफ लड़ाई नहीं होनी चाहिए।

आसिम वकार ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई राहुल गांधी और कांग्रेस कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने कांग्रेस का साथ चुना है। उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।

आसिम वकार करीब एक दशक तक AIMIM में सक्रिय रहे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर प्रमुख चेहरा रहे हैं। इससे पहले वह लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रहे थे।

अब देखना होगा कि वकार के कांग्रेस में आने का 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव और AIMIM की चुनावी रणनीति पर कितना असर पड़ता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now