Home / News / खरुआंव में भाजपा रसड़ा पूर्वी मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक सत्यापन की बनी रणनीति

खरुआंव में भाजपा रसड़ा पूर्वी मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक सत्यापन की बनी रणनीति

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा विधानसभा के पूर्वी मंडल खरुआंव में भाजपा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं बूथ समिति सत्यापन को लेकर विस्तृत योजना तैयार की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पूरा करने का आह्वान किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशि चौरसिया रहे। मंडल अध्यक्ष रसड़ा पूर्वी निखिल त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन 358 रसड़ा विधानसभा के अंकित कुमार सिंह ने किया।
बैठक में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now