दीपक यादव हमीरपुर उत्तर उत्तर प्रदेश
(हमीरपुर सुमेरपुर) बुधवार को सदर विधायक ने ब्लॉक प्रमुख के साथ मिलकर गणेश सेवा समिति कार्यालय का उद्घाटन गणेश प्रतिमा का पूजन करके किया।
कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के समीप प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी को उपलक्ष्य में गणेश सेवा समिति गणेश प्रतिमा की स्थापना कराती है। इस वर्ष भी गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी है। बुधवार को सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति ने ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव के साथ मिलकर गणेश सेवा समिति कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, श्याम लाल गुप्ता, सोनू तिवारी, बाल गोपाल गुप्ता, संजय ओमर, अनुज शिवहरे, धीरू यादव, भार्गव मिश्रा, संदीप गुप्ता, अरविंद कुमार, बाबू सोनी, आयुष पालीवाल आदि मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष अनुभव मिश्रा ने सभी के प्रति आभार जताया।







