Home / News / बलिया में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

बलिया में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

बलिया में बारिश को लेकर अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

बलिया में 26-27 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन मुस्तैद

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया। जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की ओर से 26 और 27 सितंबर 2026 को जनपद में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिले में कक्षा 1से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
प्रशासन की ओर से आमजन को सतर्क रहने के लिए दैनिक समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले की सभी तहसीलों और थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी के अनुसार, जिला स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से बारिश से संबंधित परिस्थितियों और घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है। किसी भी आपात स्थिति में मोबाइल नंबर 9454417979 और टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। ब्लॉक स्तर पर व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त मौसम संबंधी अलर्ट को संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन ने विद्युत विभाग, नगर विकास, ग्राम्य विकास, पंचायती राज और पुलिस विभाग समेत विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया है, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीमें भी उपलब्ध रखी गई हैं। जिले के सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक, अभी तक जिले में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने आमजन से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now