Home / Updates / वर्दी पर दाग़: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते दबोचा….

वर्दी पर दाग़: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते दबोचा….

सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पर एक शिकायतकर्ता से मामला निपटाने और राहत दिलाने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को आरोपी के पास भेजा गया। 

रिश्वत लेते ही टीम ने दबोचा

जैसे ही शिकायतकर्ता ने हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये दिए, उसी समय मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया।

सदर बाजार थाने में चल रही पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी हेड कांस्टेबल को अपने साथ लेकर सदर बाजार थाने पहुंची। वहां उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। 

Tagged:
[post-views]
Share
Now