Home / Updates / खाली हो गया भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर! अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर निशाना….

खाली हो गया भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर! अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर निशाना….

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों के बावजूद बिना डीएसी कोड के सिलेंडर नहीं मिल रहा और सर्वर बंद होने से लोग परेशान हैं. अखिलेश ने आरोप लगाया कि पासबुक दिखाने के बावजूद सिलेंडर नहीं दिया जा रहा और कालाबाजारी बढ़ रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए भटक रहे थे, अब रसोई गैस के लिए परेशान हैं.

रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर अब खाली हो चुका है और गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर खत्म हो गया.’

अखिलेश यादव ने कहा कि गैस एजेंसियों पर लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, लेकिन बिना DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) के सिलेंडर नहीं दिया जा रहा. उनका आरोप है कि कई जगह गैस कंपनियों का सर्वर बंद होने की वजह से उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि अगर सर्वर काम नहीं कर रहा है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा

[post-views]
Share
Now