Home / News / कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर…

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर…

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में मारा गया। उसे कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने कुलगाम के जांगलपोरा इलाके में आतंकियों की तलाश में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान लतीफ भट एक मस्जिद के अंदर छिप गया। सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार समझाया। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉल के जरिए भी उससे बातचीत की, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया।बताया जा रहा है कि लतीफ भट 11 नवंबर को कुलगाम के अखरन इलाके में CRPF पोस्ट पर हुए हमले में शामिल था। इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे। सोमवार को उसके साथी उमर निसार डार के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने लतीफ की तलाश तेज कर दी थी।आखिरकार सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लतीफ भट मारा गया। अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान मस्जिद को नुकसान से बचाने के लिए पूरी सावधानी बरती गई। उसकी मौत को दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now