हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटते वक्त एक परिवार जैसा जत्था हादसे का शिकार हो गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर टोल पार करते ही 20 वर्षीय आकाश कुमार को एक पल की नींद क्या आई, ज़िंदगी हमेशा के लिए सो गई। बाइक डिवाइडर से टकरा गई और आकाश समेत उसके दो दोस्त अंशुल अवस्थी और राहुल चौबे सड़क पर दूर जा गिरे। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। राहुल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और अंशुल का इलाज जारी है। एक पल की थकान ने हरिद्वार से लौटते इन श्रद्धालुओं की यात्रा को हमेशा के लिए दर्द में बदल दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह झपकी थी और तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।






