Home / Updates / दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरे जहाज में लगी आग, जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे लोग, देखे वीडियो….

दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरे जहाज में लगी आग, जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे लोग, देखे वीडियो….

इंडोनेशिया में यात्रियों से भरे एक जहाज में आग लग गई। आग लगने के बाद केएम बार्सिलोना वीए जहाज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए समुद्र में कूदने लगे। यह हादसा उत्तरी सुलावेसी के तालिस द्वीप के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि इस जहाज में 280 से ज्यादा लोग सवार थे। आग लगने की पूरी घटना को कई यात्रियों ने अपने मोबाइल में कैद किया। बता दें कि जहाज में दोपहर करीब 1.30 बजे आग लगी।

आग लगने के कारणों का नहीं चला पता

हालांकि अभी तक आग किन कारणों से लगी है उसका पता नहीं चल पाया है। वहीं इंडोनेशियाई खोज और बचाव दल ने लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों के मौत होने की भी खबर सामने आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे है। वीडियो में जहाज के निचले डेक से गहरा काला धुआं उठता हुआ नजर आ रहा है और कुछ ही मिनटों में आग की लपटें ऊपरी डेक तक पहुंच गईं। यात्री घबराहट में इधर-उधर भागने लगे। कई यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र में छलांग लगा दी, जबकि कुछ माता-पिता अपने बच्चों को गोद में लिए जहाज पर ही रुके रहे।

[post-views]
Share
Now