Home / Updates / गिल के बल्ले की गूंज! मैनचेस्टर टेस्ट में टूट सकता है 19 साल पुराना रिकॉर्ड…..

गिल के बल्ले की गूंज! मैनचेस्टर टेस्ट में टूट सकता है 19 साल पुराना रिकॉर्ड…..

शुभमन गिल के पास मैनचेस्टर टेस्ट में न सिर्फ खुद को साबित करने का मौका है, बल्कि वो एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जो पिछले 19 सालों से एशियाई बल्लेबाजों की पहुंच से बाहर रहा है। इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ के नाम है, जिन्होंने 2006 में 631 रन बनाए थे। गिल अब तक 607 रन बना चुके हैं और सिर्फ 25 रनों की दूरी पर हैं इतिहास रचने से। बर्मिंघम में 269 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले गिल, भले ही लॉर्ड्स टेस्ट में फ्लॉप रहे हों,

लेकिन फॉर्म अभी भी उनके पक्ष में है। भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है और मैनचेस्टर टेस्ट उसके लिए करो या मरो जैसा है। ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत आज तक कोई टेस्ट नहीं जीत पाया है, लेकिन अगर इस बार टीम इंडिया जीत दर्ज करती है तो न सिर्फ सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी, बल्कि आखिरी टेस्ट मुकाबला निर्णायक बन जाएगा। ऐसे में मैनचेस्टर का मैदान शुभमन गिल और टीम इंडिया दोनों के लिए इतिहास रचने का सुनहरा मौका बन गया है।

ALSO READ:https://expressnewslive.tv/mourning-on-the-path-of-devotion-accident-in-jungle-chatti-death-of-a-sikh-devotee/

Tagged:
[post-views]
Share
Now