Home / News / भारत की करारी हार से टूटा फाइनल का सपना! 317 रन बनाने के बावजूद नहीं जीत पाई इंडिया A, श्रीलंका A ने फाइनल में बनाई जगह

भारत की करारी हार से टूटा फाइनल का सपना! 317 रन बनाने के बावजूद नहीं जीत पाई इंडिया A, श्रीलंका A ने फाइनल में बनाई जगह

इस वक्त की बड़ी खबर क्रिकेट जगत से सामने आ रही है, जहां एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत A को श्रीलंका A के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बावजूद टीम इंडिया इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी।

318 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका A की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ ही भारत A का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया, जबकि श्रीलंका A ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था। लेकिन गेंदबाज इस स्कोर को बचाने में नाकाम रहे। अब भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now