Home / News / PM श्री सेजेस करतला में शाला प्रवेशोत्सव सायकल वितरण सह नेवताभोज कार्यक्रम का आयोजन

PM श्री सेजेस करतला में शाला प्रवेशोत्सव सायकल वितरण सह नेवताभोज कार्यक्रम का आयोजन

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
करतला//PM श्री सेजेस करतला में शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री फूलसिंह राठिया विधायक रामपुर रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता -श्रीमती अशोका कंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला रहीं । विशिष्ट अतिथि श्री दुलार सिंह राठिया BDC, श्रीमती फूलबाई राठिया सरपंच करतला, अंकित राय उपसरपंच, आकाश सक्सेना अध्यक्ष SMDC, नटवर शर्मा पूर्व उपसरपंच, टिकेश्वर सिंह राठिया प्रदेश उपाध्यक्ष अ ज जा मोर्चा BJP, विश्राम सिंह कंवर सरपंच, सत्यप्रकाश खूंटे,संदीप पांडेय BEO, समस्त पंचगण करतला, थाना स्टाफ करतला, SMDC के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षिकाओं द्वारा अतिथियों का स्वागत पारंपरिक पद्धति थाली लोटा से हाथ धुलवाकर, तिलक लगाकर, गुलदस्ता और श्रीफल भेंट कर किया गया । उसके पश्चात् अतिथियों द्वारा कक्षा पहली, छठवीं और नवमीं में नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत कर नि: शुल्क पुस्तक प्रदान किया गया। अतिथियों ने सरकार की सरस्वती योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी के बच्चों को ‌सायकल भी वितरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती अशोका कंवर ने नवनिहालों को अच्छी शिक्षा देकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री फूलसिंह राठिया विधायक ने ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर क्षेत्र का विकास करने विचार साझा किया। उन्होंने दूर-दूर से आने वाले बच्चों के लिए छात्रावास में समुचित व्यवस्था करने प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम को SMDC‌ के अध्यक्ष आकाश सक्सेना और नटवर शर्मा ने भी संबोधित किया और विद्यालय का स्तर ऊंचा उठाने हमेशा तत्पर रहने की बात कही।
इसके पूर्व शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत करते संस्था के प्राचार्य श्री नीलकंठ राठौर ने बताया कि PM श्री सेजेस स्तर का विगत तीन वर्षों के परीक्षा परिणाम की दृष्टि से प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया राष्ट्रीय प्रतिभा चयन प्ररीक्षा में इस वर्ष 14 बच्चों में से 11का चयन तथा इस वर्ष चिर बच्चों का नवोदय में चयन होना विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की ओर इंगित करता है।
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडेय ने नव प्रवेशित बच्चों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि नन्हे मुन्ने का अधिकार (बेसिक ज्ञान) इन्हें हर कीमत पर मिलना चाहिए उन्होंने आगे प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोग और मार्गदर्शन देने की बात कही ।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा स्मृति स्वरूप वृक्षारोपण किया गया तथा अतिथियों और बच्चों के लिए आयोजित नेवताभोज का आनंद लिया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान, स्वागत नृत्य और राउत नाचा ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में दुबराज सिंह राठिया व्याख्याता ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मनोज तिग्गा और सुनील अनंत ने किया।
इस अवसर पर PM श्री सेजेस करतला के समस्त स्टाफ जिनके टीम वर्क से यह कार्यक्रम सफल हुआ, पालकगण, और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now