Home / Updates / कैराना में जहानपुरा पुलिस चौकी का लोकार्पण, डीएम व एसपी ने किया शुभारंभ….

कैराना में जहानपुरा पुलिस चौकी का लोकार्पण, डीएम व एसपी ने किया शुभारंभ….

जनसुरक्षा एवं प्रभावी पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने की दिशा में गुरुवार को कैराना क्षेत्र के जहानपुरा में नवनिर्मित पुलिस चौकी का विधिवत लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी आलोक यादव एवं पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुलिस चौकी का शुभारंभ किया।

लोकार्पण के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चौकी भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक यादव ने कहा कि जहानपुरा पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्रीय नागरिकों को पुलिस सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक सुलभ और त्वरित रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी तथा लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत होगी।

पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने कहा कि नई पुलिस चौकी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने जहानपुरा पुलिस चौकी के निर्माण एवं शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now