झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
कुरैशी महासभा संस्थान का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम अजमेर में संपन्न हुआ जिसमें
क़ुरैशी महासभा संस्थान द्वारा शहर, ज़िला, देहात एवं तहसील अध्यक्षों को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम अजमेर स्थित विजय लक्ष्मी पार्क (कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास) में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाजी मकबूल मंडेलिया साहब, हाजी इंसाफ अली चेयरमैन हाजी मुस्तुफा क़ुरैशी, राशिद क़ुरैशी, रफीक जरमनिया साजिद सुलेमानी , कायमुद्दीन , जावेद भाटी, डॉ. आरिफ क़ुरैशी , सोनू फरीदुद्दीन क़ुरैशी जी,नवलगढ़ चेयरमैन सोहैब क़ुरैशी मोहम्मद अली बड़गुजर , हामिदा बानो, रुपनगढ़ के जमी़ल क़ुरैशी तथा जब्बार खोखर की विशेष उपस्थिति रही। सभी गणमान्य अतिथियों ने नवनियुक्त अध्यक्षों को फूलमालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन की एकता, भाईचारे, तालीमी व सामाजिक तरक्की के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। संस्थान के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, सक्रियता एवं सेवा भावना के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे और समाज हित में सराहनीय कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिली मुबारकबाद पेश की। कार्यक्रम में झालावाड़ जिले से जिला अध्यक्ष सरताज कुरैशी उपाध्यक्ष फरीद कुरेशी तौफीक कुरैशी गोलू कुरैशी भी मौजूद रहे







