शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गेवरा बस्ती के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालयीन परंपरा को आगे बढ़ते हुए इस वर्ष भी 10 फरवरी 2026 को वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पार्षद माननीय तेज प्रताप सिंह, पार्षद श्री श्रवण कुमार यादव, पार्षद श्री इंद्रजीत बिंझवार, विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष राठौड़, पार्षद श्री प्यारेलाल दिवाकर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षक श्री डी.डी. साहू एवं पालक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई तत्पश्चात सभी अतिथियों का शाला परिवार के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन में संस्था की प्रधान पाठक श्रीमती मंजू कुजूर ने कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती ईश्वरी तिवारी एवं सुश्री सानिया कुर्रे के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संस्था के छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक एवं विविध प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों को पार्षद श्री श्रवण कुमार यादव एवं श्री इंद्रजीत बिंझवार व प्यारेलाल दिवाकर के सौजन्य से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विद्यालय परिवार की ओर से भव भीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती जया वैष्णव एवं श्री मृगेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती राजेश्वरी पांडे के द्वारा किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के साथ ही साथ पार्षद श्री तेज प्रताप सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष राठौड़ का उल्लेखनीय योगदान रहा। इस दौरान शाला परिवार से शिक्षिका श्रीमती स्वाति मिश्रा,भृत्य श्री अजय कुमार यादव तथा स्व सहायता समूह के सदस्यों ने अहम भूमिका अदा की।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट बिलासपुर संभाग हेड







