Home / Events / मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने हेतू फर्जी आवेदन पर कार्यवाही मांग

मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने हेतू फर्जी आवेदन पर कार्यवाही मांग

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया जनपद के रसड़ा में मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने हेतू फर्जी आवेदन देने का मामला प्रकाश में आया है। जिस व्यक्ति का नाम लेकर आवेदन दिया गया वह व्यक्ति उप जिलाधिकारी रसडा़ को पत्र देखकर आवेदन की जांच कर कार्रवाई करने और उन जनवीन मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए पत्र दिया गया है। विदित हो कि रामकृष्ण सिंह सेंगर पुत्र जगन्नाथ सिंह ग्राम पटना पोस्ट कन्सो विकासखण्ड व तहसील रसड़ा जनपद बलिया के निवासी को जब पता चला कि उसके नाम से गांव के मुस्लिम मतदाताओं का नाम काटने के लिए आवेदन दिया गया वह व्यक्ति सन रह गया और देर ना करते हुए। उप जिलाधिकारी को पत्र दिया और बताया की विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि किसी व्यक्ति द्वारा हम प्रार्थी व परिवार के फर्जी आवेदन पत्र व हस्ताक्षर से गाँव के लगभग 81 परिवारों के सदस्यों का नाम एसआईआर में काटने हेतु आवेदन दिया गया है जो बिल्कुल गलत असत्य व फ्राड है। उक्त आवेदन पत्र की जाँच कराकर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाय। और दिये गये नामों को मतदाता सूची से नाम न काटने हेतु बी०एल०ओ० को निर्देशित करने की कृपा की जाय।

Tagged:
[post-views]
Share
Now