- उत्तर प्रदेश के औरैया में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का शनिवार रात 9 बजे निधन हो गया।
- 92 वर्षीय मुलायम ने पैतृक गांव ककोर के कढोरे का पुरवा में अंतिम सांस ली।
- वह तीन बार स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य व इससे पूर्व दो बार औरैया के विकासखंड भाग्य नगर के ब्लाक प्रमुख भी रहे।
औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया.पारिवारिक सूत्रों से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार जिले के कढोरे पुर्वा गांव निवासी समाजवादी पार्टी lके बुजुर्ग नेता पूर्व एमएलसी रहे मुलायम सिंह यादव का 92 वर्ष की उम्र में लम्बी बीमारी के बाद बीती रात्रि पैत्रक गांव में निधन हो गया।
वो कुछ दिन पूर्व ही रीजेंसी अस्पताल से वापस आए थे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी बुजुर्ग सपा नेता मुलायम सिंह यादव इटावा-फरूर्खाबाद स्थानीय निकाय क्षेत्र से तीन बार विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। उससे पूर्व भाग्यनगर ब्लाक से दो बार ब्लाक प्रमुख भी रहे।
पूर्व एमएलसी के निधन की खबर पर पार्टी के नेताओं का उनके घर पर तांता लग गया। सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अजब सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय यादव, वैकुंठ यादव आदि ने गांव पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।