दिल्ली में रविवार को रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान के मुलाकात की । दोनों करीब 45 मिनट तक साथ रहे। राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह खुद गेट तक जाकर सलमान को रिसीव करने पहुंचे। और साथ की सलमान ने इस दौरान उन्हें अपने घर पर होने वाली गणपति पूजा में आने का न्योता भी दिया। बातचीत के बारे में ज़्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। माना जा रहा है कि सलमान अपने किसी निजी काम से पहुंचे थे। याद दिला दें कि 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और फिलहाल उन्हें Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई है।
बता दे की इस मुलाकात की कोई तस्वीर सामने नहीं आई सिर्फ एक फोटो है जिसमें नीरज सिंह, नीली शर्ट पहने सलमान को रिसीव करते दिखते हैं। बिहार चुनाव की गर्माहट के बीच इस मुलाकात को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं भी तेज़ हैं।
इसी बीच, सलमान ने हाल ही में परिवार संग गणेश चतुर्थी भी मनाई। अपने माता-पिता सलीम और सलमा खान के साथ उन्होंने आरती की, जबकि उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा हमेशा की तरह गणपति बप्पा को घर लाई थीं। इस मौके पर परिवार के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारे भी भक्ति में डूबे नज़र आए।
रिपोर्ट:- कनक चौहान






