Home / News / रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का उत्पात! RPF इंस्पेक्टर की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल….

रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का उत्पात! RPF इंस्पेक्टर की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल….

उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार (31 अगस्त/1 सितंबर 2025 की आधी रात) को यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायत के बाद पहुंचे RPF इंस्पेक्टर आस मोहम्मद पर किन्नरों ने हमला बोल दिया—उन्हें दौड़ाया और लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि स्टेशन पर पैसे मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। किन्नरों ने RPF इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किन्नरों को इंस्पेक्टर को घेरकर मारते हुए साफ देखा जा सकता है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है।सवाल उठता है कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के इतने दावे किए जाते हैं, फिर भी इस तरह का उत्पात आखिर कैसे?

Tagged:
[post-views]
Share
Now