Home / News / यूपी में आज से बड़ा बदलाव, इन लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, लागू हुआ ये नियम…

यूपी में आज से बड़ा बदलाव, इन लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, लागू हुआ ये नियम…

उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहन चालकों के लिए नई सख्ती लागू हो गई है। अब बिना हेलमेट पहने पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं मिलेगा। यह विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 1 से 30 सितंबर 2025 तक चलेगा, जिसका मकसद हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देना और सड़क हादसों में कमी लाना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा है कि यह अभियान किसी को सज़ा देने के लिए नहीं है, बल्कि लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर बनाने के लिए है। उनका संदेश है हेलमेट पहले, ईंधन बाद में।”

कानून भी यही कहता है। मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 129 के अनुसार, न सिर्फ चालक बल्कि पीछे बैठा व्यक्ति भी हेलमेट लगाएगा। अगर नियम तोड़ा तो धारा 194D के तहत जुर्माना लग सकता है। सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी ने भी सभी राज्यों को ऐसे नियम सख्ती से लागू करने को कहा है। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह के मुताबिक, यह मुहिम पूरे यूपी में एकसाथ चलाई जाएगी। हर जिले में जिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग मिलकर इसकी निगरानी करेंगे। साथ ही पेट्रोल पंप मालिकों और तेल कंपनियों से भी सहयोग की अपील की गई है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now