Home / National / गडकरी का बड़ा बयान: “धर्म के काम से मंत्री-नेताओं को दूर रखें, जहां घुसते हैं वहां आग लगाते हैं…

गडकरी का बड़ा बयान: “धर्म के काम से मंत्री-नेताओं को दूर रखें, जहां घुसते हैं वहां आग लगाते हैं…

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धर्म और राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि धर्म के कामों से नेताओं और मंत्रियों को दूर रखना चाहिए, क्योंकि जहां वे प्रवेश करते हैं, वहां अक्सर आग लग जाती है।गडकरी ने कहा कि धर्म की आड़ में की जाने वाली राजनीति समाज के लिए बेहद नुकसानदायक है। उनका कहना है कि धर्म का असली मकसद समाज को जोड़ना और शांति का संदेश देना है, लेकिन जब इसमें राजनीति मिल जाती है तो यह टकराव और बंटवारे की वजह बनती है।उन्होंने लोगों से अपील की कि धार्मिक संस्थाओं और कार्यों को राजनीति से अलग रखा जाए। गडकरी के इस बयान को मौजूदा राजनीतिक माहौल और धर्म आधारित सियासत पर सीधा कटाक्ष माना जा रहा है। गडकरी का यह बयान नई राजनीतिक बहस को जन्म दे सकता है, क्योंकि हाल के दिनों में कई दल धर्म और आस्था के मुद्दों को राजनीति से जोड़कर जनता के बीच उतरते रहे हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now