Home / News / BLO कार्य करते समय सहायक अध्यापक की तबीयत बिगड़ी, प्रताप हॉस्पिटल में निधन

BLO कार्य करते समय सहायक अध्यापक की तबीयत बिगड़ी, प्रताप हॉस्पिटल में निधन

रिपोर्ट बाई – मुकेश मानव

लोकेशन – बरेली

एंकर – उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है जहा बीएलओ ( BLO ) ड्यूटी के दौरान सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार अचानक गिरकर गंभीर घायल, अस्पताल में मृत घोषित; प्रशासन पर सवाल उठे।

वॉइसओवर – बरेली के परधौली, ब्लॉक भोजीपुरा में कार्यरत प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री सर्वेश कुमार, जो ब्लॉक लिस्टिंग अधिकारी (BLO) के रूप में कार्यरत थे, अचानक गिर पड़े। इस दौरान उनकी नाक से खून आया। उन्हें गंभीर स्थिति में प्रताप हॉस्पिटल, बरेली में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस घटना के लिए सीधे तौर पर प्रशासन और सरकार जिम्मेदार हैं।
परिवार और समुदाय परमेश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Tagged:
[post-views]
Share
Now