Home / Events / दीपका में पहली बार 5 दिवसीय गरबा एवं डांडिया नाइट navratri event सार्वज

दीपका में पहली बार 5 दिवसीय गरबा एवं डांडिया नाइट navratri event सार्वज

सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति प्रतीक्षा बस स्टैंड द्वारा भव्य आयोजन

एक्सप्रेस न्यूज भारत ब्यूरो चीफ सुनील दास की खास रिपोर्ट।

दीपका/कोरबा:- इस वर्ष नवरात्रि के पावन अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, दीपका द्वारा पहली बार पांच दिवसीय गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 5 दिनों तक दीपका नगरवासियों को संगीत, नृत्य और रंग-बिरंगे परिधानों से सराबोर करने जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है और सीमित सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक प्रतिभागियों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की गई है।

डांस प्रैक्टिस:दिनांक: 6 सितम्बर 2025 से
समय: शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक

प्रशिक्षण का नेतृत्व प्रसिद्ध Goldy Sar & Group Dance Teacher द्वारा किया जाएगा, जो प्रतिभागियों को पारंपरिक और मॉडर्न गरबा-डांडिया स्टाइल्स में दक्ष बनाएंगे।

💃 गरबा स्टाइल्स में होगा खास प्रदर्शन:साँथिया, डोडिया, टिपरी, बीट गरबा, चौकड़ी, छगड़ी, 4 ताली, डांडिया गरबा, बराखड़ी, बॉलीवुड गरबा और DJ स्टाइल्स पर गरबा ऑन EDM –इन सभी रूपों में नृत्य का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।

📞 संपर्क करें:सांस्कृतिक एवं गरबा प्रभारी
सारिका यादव : 8251033173
धीरेंद्र तिवारी : 9144444855
निलेश साहू : 9926843381
गजेंद्र राजपूत : 9340016469

अधिक जानकारी हेतु संपर्क:
द्वारिका शर्मा
(अध्यक्ष – सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति)

🎁 जल्द ही होगा खुलासा:
जल्द ही ड्रेस कोड, गरबा प्रतियोगिता और आकर्षक इनामों की जानकारी साझा की जाएगी।

निवेदक:सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, दीपका
स्थान: प्रतीक्षा बस स्टैंड, दीपका, जिला कोरबा (छ.ग.)

[post-views]
Share
Now