Home / National / मौत के मुहाने पर 19 ज़िंदगियाँ! पिथौरागढ़ में भूस्खलन से NHPC टनल बंद…

मौत के मुहाने पर 19 ज़िंदगियाँ! पिथौरागढ़ में भूस्खलन से NHPC टनल बंद…

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में एक बड़ा हादसा उस वक्त हुआ जब धारचूला क्षेत्र के ऐलागाड़ में अचानक पहाड़ी खिसक गई, जिससे एनएचपीसी पावर हाउस की भूमिगत सुरंग का प्रवेश द्वार मलबे से पूरी तरह ढक गया। पहाड़ी से गिरे बोल्डरों और मलबे के कारण सुरंग में काम कर रहे 19 कर्मचारी अंदर फंस गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

जैसे ही खबर मिली, प्रशासन, SDRF, BRO और बाकी रेस्क्यू टीमों ने एक-एक पल गंवाए बिना बचाव शुरू किया। कई घंटों की मेहनत और जद्दोजहद के बाद सभी 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने खुद मोर्चा संभाला और बताया कि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटनास्थल पर अब भी निगरानी रखी जा रही है, क्योंकि पहाड़ अभी भी शांत नहीं हुआ है। मगर उस शाम, उस सुरंग से बाहर निकले 19 लोगों की सांसें उनके परिवारों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं थीं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now