सहारनपुर के सैयद माजरा टोल प्लाजा पर शांति भंग और मारपीट के मामले में थाना फतेहपुर पुलिस ने 10 लोगो को गिरफ्तार किया सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्रा अधिकारी सदर के परवेक्षण यह कार्यवाही की गई हैं थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सैयद माजरा टोल प्लाजा पर पहुँचकर हंगामा कर रहे लोगो को हिरासत में लिया पुलिस के अनुसार टोल प्लाजा पर आपसी कहासूनी के बाद विवाद बढ़ गया था जिससे वहाँ शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार लोगो में गागलहेड़ी, हरिद्वार, अमरोहा, राजिस्थान और हरियाणा के निवासी शामिल हैं पुलिस ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170/126/135 बी•एन•एस•एस के तहत कार्यवाही की गई हैं मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं वही पुलिस अधिकारियो ने कहा की जनपद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सार्वजनिक स्थानों पर विवाद उत्पन्न करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.
रिपोर्ट Naim.sagar






