ठाकुर सुंदर सिंह सोम बने मुख्य संरक्षक, रोहित दिलावर को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
संगठन के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित, 30 मई 2026 के भव्य कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति
मुजफ्फरनगर
संयुक्त पत्रकार महासभा पत्रकारों का सशक्त संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर आज दिनांक 20/05/2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत एवं विस्तार देने को लेकर राष्ट्रीय कमेटी का गठन किया गया तथा विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन की मजबूती को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए बैठक के दौरान संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए ठाकुर सुंदर सिंह सोम को राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया, जबकि रोहित दिलावर को राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया। इसके साथ ही मोनू कुमार को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश धीमान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा डॉ. रईस अल्वी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दीपक Kumar को दी गई। वहीं राष्ट्रीय सचिव के रूप में शाहिद राणा, काजी काशिफ तलत, शीबा खान एवं धर्मेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय सदस्य के रूप में नदीम खान, रामकिशन वाड़ीकर एवं डॉ. उस्मान को जिम्मेदारी सौंपी गई बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और संगठन से जुड़े प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य की हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सभी साथियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि संगठन का कोई भी पत्रकार साथी यदि किसी भी प्रकार की समस्या या कठिन परिस्थिति का सामना करता है तो संयुक्त पत्रकार महासभा उसकी हर संभव और भरपूर मदद करेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि किसी पत्रकार साथी की बहन या बेटी की शादी होगी तो संगठन की ओर से उसमें भी सहयोग प्रदान किया जाएगा
राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस बड़ी घोषणा को सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी एवं सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित सभी साथियों ने संगठन की इस सोच की सराहना करते हुए इसे पत्रकार हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद द्वारा कुछ पदाधिकारियों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया बैठक में आगामी 30 मई 2026 को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रणनीति तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
वहीं राष्ट्रीय कार्यालय पर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोनू कुमार का जन्मदिन भी बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मोनू कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में केक काटकर खुशी का इजहार किया गया तथा सभी साथियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं
इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक ठाकुर सुंदर सिंह सोम, राष्ट्रीय संरक्षक रोहित दिलावर, राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोनू कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रईस अल्वी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय सचिव काजी काशिफ तलत, राष्ट्रीय सचिव शाहिद राणा, राष्ट्रीय सचिव शीबा खान, राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शहनवाज, सहारनपुर मंडल मीडिया प्रभारी मोहम्मद असलम, सहारनपुर जिला अध्यक्ष रियासत अली, मेरठ जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद नौशाद, खालदा, रोहित कुमार, सूफी सैलानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट Naim.sagar







