Home / News / जामिया इस्लामिया फैज़ुस्सत्तार नाफ़िउल उलूम में, तकमील-ए-हिफ्ज़-ए-कुरआन का शानदार आयोजन

जामिया इस्लामिया फैज़ुस्सत्तार नाफ़िउल उलूम में, तकमील-ए-हिफ्ज़-ए-कुरआन का शानदार आयोजन

सहारनपुर/गागलहेड़ी
जामिया इस्लामिया फैज़ुस्सत्तार नाफ़िउल उलूम में तकमील-ए-हिफ्ज़-ए-कुरआन के मौके पर एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में उलमा, हुफ्फ़ाज़ और अवाम ने शिरकत की।
कार्यक्रम की सरपरस्ती हज़रत हाजी क़ारी मोहम्मद इरशाद साहब ने फरमाई, जबकि सदर के फ़राइज़ क़ारी मोहम्मद सालिम साहब काशिफ़ी ने अंजाम दिए। जलसे की शुरुआत मोहम्मद फरहान सहारनपुरी की तिलावत-ए-कुरआन से हुई, जबकि मौलाना मोहम्मद फरज़ान क़ासमी ने नात-ए-पाक पेश की। मुख्य वक्ता हज़रत मौलाना मोहम्मद इरशाद साहब उक़ाबी ने अपने ख़िताब में कुरआन की फ़ज़ीलत, उसकी अहमियत और हुफ्फ़ाज़-ए-किराम के बुलंद मक़ाम पर रोशनी डाली। उन्होंने लोगों को कुरआन व सुन्नत से मज़बूत ताल्लुक़ रखने की नसीहत की। इसी दौरान हाफ़िज़ मोहम्मद अयाज़ पुत्र हाजी हाफ़िज़ मोहम्मद रियाज़ साहब की तकमील-ए-हिफ्ज़ कराई गई और दस्तारबंदी की रस्म अदा की गई। हाफ़िज़ मोहम्मद अयाज़ ने कुरआन की तालीम क़ारी अब्दुल मन्नान साहब मज़ाहिरी की निगरानी और तरबियत में हासिल की।
अंत में मौलाना मोहम्मद हुसैन मज़ाहिरी ने तमाम मेहमानों और शिरकत करने वालों का शुक्रिया अदा किया। हज़रत क़ारी मोहम्मद इरशाद साहब की दुआ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रिपोर्ट Naim.sagar

Tagged:
[post-views]
Share
Now