Home / Updates / सहारनपुर रेंज में साइबर जागरूकता को लेकर पुलिस की पहल तेज़, DIG अभिषेक सिंह ने ऑनलाइन गोष्ठी में लिया हिस्सा…..

सहारनपुर रेंज में साइबर जागरूकता को लेकर पुलिस की पहल तेज़, DIG अभिषेक सिंह ने ऑनलाइन गोष्ठी में लिया हिस्सा…..

सहारनपुर, यूपी National Cyber Security Awareness Month के अंतर्गत साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, श्री अभिषेक सिंह ने अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन गोष्ठी में प्रतिभाग किया। यह गोष्ठी साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

गोष्ठी में थाना स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान चलाने और पहले से गठित साइबर हेल्पडेस्क के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर ज़ोर दिया गया। DIG ने निर्देश दिए कि लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

इसके साथ ही, मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में भी साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी को शामिल करने और उसे प्रभावी रूप से प्रचारित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन का यह कदम साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

रिपोर्ट : नईम सागर

[post-views]
Share
Now