बिहार में इस साल के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य में मतदान दो चरणों में होगा। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को कराया जाएगा। वहीं 14 नवंबर को मतगणना होगी और इसी दिन नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
आयोग के मुताबिक, पहले चरण में उन जिलों में वोटिंग होगी जहां सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं। दूसरे चरण में बाकी सीटों पर मतदान कराया जाएगा। सभी चरणों की वोटिंग ईवीएम से होगी और मतदाताओं को वीवीपैट की सुविधा भी मिलेगी।
इस बार चुनाव में लगभग 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से आचार संहिता का पालन करने और प्रचार के दौरान मर्यादा बनाए रखने की अपील की है।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब किसी नई सरकारी योजना या घोषणा पर रोक रहेगी। सभी जिलों में चुनाव आयोग ने सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं।






