Android और iOS यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। सरकारी एजेंसी ने हाल ही में एक खास मोबाइल ऐप की जानकारी दी है, जिसकी मदद से आम नागरिक अपने इलाके की टूटी सड़कों और वहां मौजूद खतरनाक गड्ढों की सीधी शिकायत कर सकते हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग को अलर्ट भेजा जाता है और जल्द से जल्द मरम्मत की प्रक्रिया शुरू होती है।
क्या है यह ऐप और कैसे करेगा काम?
भारत सरकार ने सड़क संबंधी समस्याओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए “mParivahan”, “UMANG”, और “CPGRAMS” (Public Grievance Portal) जैसे ऐप्स को प्लेटफॉर्म बनाया है। ये ऐप्स Google Play Store और Apple App Store दोनों पर मुफ्त में उपलब्ध हैं।
ऐसे करें शिकायत दर्ज:
अपने मोबाइल के ऐप स्टोर से mParivahan या UMANG ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलकर रजिस्ट्रेशन करें (मोबाइल नंबर से OTP आएगा) ‘ग्रिवांस’ या ‘शिकायत’ सेक्शन में जाएं। समस्या का प्रकार चुनें जैसे टूटी सड़क या गड्ढा। फोटो खींचें और लोकेशन ऐड करें। सबमिट पर क्लिक करें।

आपके फायदे:
ऑनलाइन ट्रैकिंग: शिकायत करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा जिससे आप उसकी स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। स्ट्रॉन्ग डॉक्यूमेंटेशन: फोटो और लोकेशन की मदद से प्रशासन को सही और सटीक जानकारी मिलती है। सीधी कार्रवाई: शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है जिससे समाधान तेज होता है।
किस तरह की समस्याएं रिपोर्ट की जा सकती हैं?
टूटी या उखड़ी हुई सड़कें गहरे गड्ढे निर्माण कार्य अधूरा छोड़ना सड़क पर जलभराव अतिक्रमण या जाम की स्थिति
तो अब शिकायत करना हुआ आसान सिर्फ कुछ क्लिक में। अगर आपकी गली, मोहल्ले या शहर में सड़क की हालत खराब सरकारी ऐप डाउनलोड करें, शिकायत दर्ज करें और बदलाव की शुरुआत खुद करें।






