Home / Events / अब्बास अंसारी का बड़ा बयान- बोले, मैं मुख्तार का बेटा हूं, आखिरी बूंद तक दूंगा साथ

अब्बास अंसारी का बड़ा बयान- बोले, मैं मुख्तार का बेटा हूं, आखिरी बूंद तक दूंगा साथ

मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से पूर्व विधायक अब्बास अंसारी का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि “मैं मुख्तार अंसारी का बेटा हूं और खून की आखिरी बूंद तक साथ दूंगा।”

अब्बास ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि “जो आया है, वह जाएगा भी।” उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अब्बास अंसारी के बयान में अपने पिता की विरासत और समर्थकों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश साफ नजर आया। हालांकि, उनके बयान के अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

फिलहाल, अब्बास अंसारी का यह बयान सोशल मीडिया और सियासी चर्चाओं में सुर्खियां बटोर रहा है।

[post-views]
Share
Now