Home / Updates / कांवड़ यात्रा में बांका प्रशासन की पहल बनी मिसाल, श्रद्धालुओं ने जताया आभार…

कांवड़ यात्रा में बांका प्रशासन की पहल बनी मिसाल, श्रद्धालुओं ने जताया आभार…

बांका जिला पदाधिकारी नवफीप शुक्ला एवं पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा की टीम विश्व प्रसिद्ध श्रावनी मेला में अपने अपने कर्तव्य का निर्वहन निष्ठा एवं लगन के साथ करते दिखे। कावडिया इन लोगो की तारीफ़ करते थकते नही है। इसी कड़ी में आज श्रावणी मेला के दौरान जिलेबिया मोड़ स्थित सार्वजनिक कावड़िया धर्मशाला परिसर में एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में पाया गया। यह मोबाइल वैशाली जिले के महनार गाँव की रहने वाली कुमारी रूप श्री (उम्र 35 वर्ष) का था।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी कल्याणी कुमारी की नजर जब मोबाइल फोन पर पड़ी, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसे उप नियंत्रण कक्ष में जमा करवा दिया। इसके बाद सूचना केंद्र में कार्यरत कर्मी अनूप कुमार द्वारा लगातार अनाउंसमेंट के माध्यम से मोबाइल धारक की खोज की गई।
थोड़ी ही देर में कुमारी रूपश्री सूचना केंद्र पहुंचीं। आवश्यक जांच-पड़ताल के उपरांत मोबाइल को सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया गया।


मोबाइल वापस मिलने पर कुमारी रूपश्री ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सूचना केंद्र की पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद दिया और उनकी तत्परता व ईमानदारी की सराहना की। वही दूसरी ओर उत्तर प्रदेश निवासी सोनी पंडित अपने परिवार सहित सुल्तानगंज से देवघर की पैदल यात्रा पर निकली थीं। यात्रा के दौरान जब वे बांका जिले की सीमा में पहुंचीं, तो उन्हें यह अहसास हुआ कि उनका दो वर्षीय पुत्र और दादाजी पीछे रह गए हैं। बच्चे के गुम हो जाने की बात जानकर सोनी पंडित और उनके पति अत्यंत व्याकुल हो गए।
उन्होंने तुरंत नजदीक के सूचना केंद्र में इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सभी सूचना केंद्रों के बीच समन्वय स्थापित किया गया और निरंतर माइकिंग तथा अनाउंसमेंट कराया गया। )
इसी दौरान कटोरिया सूचना केंद्र की टीम द्वारा अनाउंसमेंट के क्रम में बच्चा और दादाजी दोनों पाए गए। तत्पश्चात दोनों को कटोरिया लाया गया और माता-पिता को बुलाकर सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया।


जहां छोटा बच्चा अपनी मां से बिछड़कर लगातार रो रहा था, वहीं माता-पिता की व्याकुलता भी देखी जा सकती थी। जब मां-बेटे और दादा का पुनर्मिलन हुआ तो भावुक क्षणों में सबकी आंखें नम हो गईं। दंपति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पुनर्मिलन के बाद सोनी पंडित दंपति ने बांका जिला प्रशासन और जनसंपर्क विभाग का हृदय से आभार प्रकट किया।

श्रावणी मेला 2025 के दौरान जियामणी जो देवघर झारखंड की रहने वाली है वे कटोरिया सूचना केंद्र के पास अपने छोटे पुत्र से बिछड़ गई थीं। सूचना केंद्र के प्रचारक ने तुरंत माइक के माध्यम से लगातार उद्घोषणाएं कीं और सक्रिय प्रयासों से माता-पुत्र का पुनर्मिलन सुनिश्चित किया।

पुत्र से मिलते ही महिला भावुक हो उठीं और जिला प्रशासन तथा जनसंपर्क विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय पहल श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत राहतकारी एवं सराहनीय है।

मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ , बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now