Home / News / FRCT के दिवंगत सदस्य सुमन के नॉमिनी को मिली 17 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

FRCT के दिवंगत सदस्य सुमन के नॉमिनी को मिली 17 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

​बलिया (उत्तर प्रदेश)।
फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (FRCT) के “आकस्मिक निधन पर आर्थिक सहयोग योजना” के तहत दिवंगत सदस्य सुमन के पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपये की बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।​ प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (ग्राम व पोस्ट- सरया डिहूभगत, उधरण बाजार) की निवासिनी सुमन ने 29 जनवरी 2025 को FRCT की सदस्यता ली थी। उन्होंने संस्था में जरूरतमंद को मात्र 650 रुपये का सहयोग योगदान दिया था। 8 जनवरी 2026 को उनके अकस्मात निधन के बाद FRCT परिवार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके नॉमिनी नवदीप कुमार को लगभग 17 लाख रुपये का सहयोग राशि हस्तांतरित किया।​ क्या है Fast Relief Charitable Team (FRCT)?
FRCT संस्था 18 से 65 वर्ष तक के सदस्यों के लिए पारदर्शी और निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य किसी सदस्य के असमय निधन होने पर उनके आश्रितों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि कठिन समय में उनके परिवार को संबल मिल सके। ​मुख्य विवरण:
​दिवंगत सदस्य: सुमन
​नॉमिनी: नवदीप कुमार
​रजिस्ट्रेशन तिथि: 29-01-2025
​मृत्यु तिथि: 08-01-2026
​पता: ग्राम व पोस्ट – सरया डिहूभगत (उधरण बाजार), जनपद – बलिया (उ.प्र.)
​कुल प्राप्त सहयोग राशि: लगभग ₹17 लाख

फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम
चंद्रमा सिंह जिला अध्यक्ष, डॉ अरविंद सिंह चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुष्पा शर्मा जिला महामंत्री, डॉ चंदन राजभर जिला संयुक्त मंत्री, अमरनाथ जिला संयोजक मंत्री, अनूप गुप्ता जिला प्रवक्ता, अंजू गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, आनंद गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, निश्चित श्रीवास्तव नीशू, जिला उपाध्यक्ष,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now