Home / Updates / IPL नीलामी में बरसा पैसा- गेंदबाजों की भी बल्ले-बल्ले- देखिए कौन खिलाड़ी कितने में…

IPL नीलामी में बरसा पैसा- गेंदबाजों की भी बल्ले-बल्ले- देखिए कौन खिलाड़ी कितने में…

IPL Mega Auction 2022: ईशान किशन आईपीएल 2022 की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी पर 15.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। वहीं दीपक चाहर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए लुटाए हैं। इससे पहले आज की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को 12 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था।

उसके बाद हर्षल पटेल 10 करोड़ 75 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में वापस गए हैं। वहीं, पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8 करोड़ 25 लाख रुपये में, रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में और पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वॉशिंगटन सुंदर और क्रुणाल पांड्या पर भी नीलामी के दौरान धनवर्षा हुई है। दोनों खिलाड़ियों को 8 करोड़ से ज्यादा रकम मिली है।

निकोलस पूरन और वानिंदु हसरंगा अभी तक आईपीएल 2022 नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। दोनों की जेब में 10.75 करोड़ रुपए आए हैं। स्पिनर्स आईपीएल फ्रेंचाइजियों को अपनी ओर आकर्षित करने में नाकाम रहें। युजवेंद्र चहल 6.50 करोड़ और राहुल चाहर 5.25 करोड़ बटोरने में कामयाब रहें। 

[post-views]
Share
Now