Home / News / किसानों के घर-खेत बचाने को विधायक पिंकी यादव ने डीएम को दिया मांग पत्र

किसानों के घर-खेत बचाने को विधायक पिंकी यादव ने डीएम को दिया मांग पत्र

रिपोर्ट-रजत मल्होत्रा

संभल। अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे के निर्माण से किसानों और आम लोगों को हो रहे नुकसान को लेकर असमोली विधायक पिंकी सिंह यादव ने जिलाधिकारी संभल को मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने जनहित में ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विधायक ने पत्र में कहा है कि एक्सप्रेसवे के वर्तमान अलाइनमेंट से असमोली क्षेत्र के दर्जनों गांव – लखनपुर, शकूरपुर, तातारपुर, चौधरियाना, बेनीपुर आदि के किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि, घनी आबादी वाले मकान, विद्यालय और दुकानें प्रभावित हो रही हैं।

मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

  1. प्रभावित भूमि और निर्माण का पुन: सर्वेक्षण – ग्रामीण क्षेत्रों में जिस भूमि और निर्माण को नुकसान हो रहा है, उसका दोबारा सर्वे किया जाए।
  2. वैकल्पिक अलाइनमेंट की मांग – जनता और किसान विकास विरोधी नहीं हैं, लेकिन किसानों की आजीविका और मकानों को बचाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर वैकल्पिक अलाइनमेंट / सर्वे कराया जाए ताकि कम से कम नुकसान हो।
  3. पारदर्शिता और विस्थापन से सुरक्षा – किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित व्यक्तियों को स्पष्ट जानकारी दी जाए और उन्हें कानूनी आपत्ति दर्ज कराने का पूरा मौका मिले।
  4. उचित मुआवजा और पुनर्वास – प्रभावित मकानों, दुकानों और जमीनों का सटीक मूल्यांकन कर सर्किल रेट के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए और प्रक्रिया पूरी होने से पहले जबरन बेदखली या तोड़फोड़ न की जाए।

विधायक पिंकी सिंह यादव ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि इस प्रत्यावेदन को शासन, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी और NHAI के परियोजना निदेशक को भेजकर इस पर पुनर्विचार कराया जाए।

Tagged:
[post-views]
Share
Now