चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्ग विजय सिंह के मार्गदर्शन में थाना मऊ पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 05 किलो 105 ग्राम सूखा गांजा अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि चौकी प्रभारी खण्डेहा उ0नि0 राहुल पाण्डेय, उ0नि0 मुन्नीलाल, उ0नि0 इमरान खान व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त शिवशंकर तिवारी पुत्र चन्द्रभान तिवारी निवासी ग्राम चन्देरिया थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशांबी को एक ट्रॉली बैग में 05 किलो 105 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मऊ में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
मऊ पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध सूखा गांजा के साथ आरोपी दबोचा….






