Home / Updates / कैराना: अवैध कॉलोनीयों पर चला MDA का बुलडोजर! माफियाओ में मचा हड़कंप…..

कैराना: अवैध कॉलोनीयों पर चला MDA का बुलडोजर! माफियाओ में मचा हड़कंप…..

कैराना। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) और प्रशासन ने नगर में दो अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 50 बीघा भूमि पर की गई प्लॉटिंग और निर्माण को जमींदोज कर दिया गया, जिससे भूमाफिया में खलबली मची रही।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता हितेश गुप्ता और तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम पुलिस बल के साथ झाड़खेड़ी रोड पर अवैध कॉलोनी में पहुंची। मेहताब की लगभग 40 बीघा भूमि पर किए गए प्लॉटिंग निर्माण को दो जेसीबी मशीनों से ध्वस्त किया गया। एक घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई में कॉलोनाइजर के कार्यालय, कमरेनुमा संरचनाएं और प्लॉटिंग निशानदेही को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

इसके बाद टीम ने कुछ दूरी पर नौशाद की 10 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई की। यहां सड़कों, प्लॉटिंग की निशानदेही और ऊंची नींवों को ध्वस्त कर दिया गया। एमडीए की टीम ने चेताया कि भविष्य में मानचित्र पास किए बिना प्लॉटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी कार्रवाई से कॉलोनाइजरों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ, जबकि कुछ खरीदारों ने पहले ही नींव भर दी थी। कार्रवाई के दौरान कुछ खरीदार मौके पर पहुंचे, लेकिन टीम की सख्ती देख वे कुछ कह नहीं पाए। उन्होंने कहा कि जिस समय अवैध कॉलोनियां काटी जाती हैं, उसी समय विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए।

सहायक अभियंता हितेश गुप्ता ने कहा कि कॉलोनियों के लिए पक्की सड़क, बिजली, पानी और निकासी जैसी सुविधाएं अनिवार्य हैं। मानचित्र पास कराए बिना प्लॉटिंग पर कार्रवाई जारी रहेगी।

[post-views]
Share
Now