Home / News / चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, थाईलैंड में मचा हाहाकार 22 की मौत, 30 लोग……

चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, थाईलैंड में मचा हाहाकार 22 की मौत, 30 लोग……

थाईलैंड से इस वक्त बड़ी और बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है।एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर साइट पर लगी भारी भरकम क्रेन अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में एक यात्री ट्रेन आ गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन पूरी रफ्तार में रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी। तभी ऊपर चल रहे कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट से क्रेन का संतुलन बिगड़ा और वह सीधा ट्रेन पर आ गिरी।हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। कई यात्री ट्रेन के अंदर फंसे रह गए। मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला।स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।हादसे के बाद रेलवे ट्रैक और आसपास का इलाका पूरी तरह सील कर दिया गया है। सभी ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। क्रेन गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है — शुरुआती तौर पर लापरवाही और तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।थाईलैंड सरकार ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा और घायलों को मुफ्त इलाज देने का ऐलान किया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now