इसरो के सौर मिशन आदित्य एल1 ने एक सेल्फी ली है। सेल्फी में आदित्य एल1 के कई उपकरण दिखाई दे रहे हैं।
वही इसरो ने सोशल मीडिया पर इसे साझा किया है। यह सेल्फी आदित्य एल1 में लगे कैमरे में कैद हुई है।
आदित्य एल1 ने बीती 4 सितंबर को भी एक तस्वीर ली थी। इस तस्वीर में पृथ्वी और चंद्रमा एक ही फ्रेम में दिख रहे हैं।
यह तस्वीर इस तरह ली गई है कि इसमें पृथ्वी का एक बड़ा हिस्सा दिख रहा है, वहीं तस्वीर में दाईं तरफ छोटा सा चंद्रमा दिख रहा है।
जानकारी के लिए बता दे आदित्य एल1 को दो सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।
128 दिन की अंतरिक्ष की यात्रा पूरी करने के बाद आदित्य एल1 पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन पॉइंट के हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा।
दरअसल यहां से बिना किसी रुकावट के लगातार सूरज पर नजर रखी जा सकती है। यहां से सूरज पर होने वाली गतिविधियों और इसके अंतरिक्ष के मौसम पर पड़ने वाले असर का अध्ययन किया जाएगा।
वही आदित्य एल1 पर लगे पेलोड सूरज की फोटोस्फीयर, क्रोमोस्फीयर और सूरज की सबसे बाहरी परत कोरोना के बारे में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक और चुंबकीय क्षेत्र की मदद से अध्ययन करेंगे।