Home / National / World Boxing Champioship:होमगार्ड की बेटी जैस्मिन ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड….

World Boxing Champioship:होमगार्ड की बेटी जैस्मिन ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड….

स्पोर्ट्स डेस्क : होमगार्ड की बेटी’ कहलाई जाने वाली जैस्मिन लेंबोरिया ने भारत का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया है। जैस्मिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी यह जीत न सिर्फ खेल जगत में चर्चा का विषय बनी, बल्कि परिवार और पूरे देश के लिए गर्व का पल है।

जैस्मिन का बॉक्सिंग से रिश्ता नया नहीं है। दरअसल, उनके दादा भी एक बड़े मुक्केबाज रहे हैं, और परिवार से मिली प्रेरणा ने ही उन्हें रिंग में उतरने का हौसला दिया। बचपन से ही कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ीं जैस्मिन की मेहनत, संघर्ष और लगन का नतीजा आज सामने आया है।

जैस्मिन ने जीत के बाद कहा कि उनकी सफलता का श्रेय परिवार और कोच को जाता है। खासकर उनकी माँ, जो होमगार्ड के रूप में ड्यूटी निभाते हुए भी हमेशा उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देती रहीं।

इस जीत के साथ जैस्मिन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो हालात कभी भी सपनों के रास्ते में रुकावट नहीं बन सकते।

Tagged:
[post-views]
Share
Now