उत्तराखंड का मौसम आज भी लोगों को हैरान कर रहा है। ऋषिकेश में सुबह-सुबह तेज बारिश ने ढालवाला कस्बे को पूरी तरह पानी में डुबो दिया। कई वाहन फंस गए और कुछ पानी में डूब भी गए। बारिश रुकने के बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया गया, लेकिन जगह-जगह जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में, यानी 18 सितंबर तक, हल्की-हल्की बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है, तो लोगों को सावधान रहना होगा।





